बिलासपुर। नगर निगम के नए आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि निगम क्षेत्र में जुड़े 15 गांवो को शहर बनाने की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण है। लेकिन सबके सहयोग से इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने राजस्व वसूली को लेकर कहा कि स्पैरो कंपनी को नोटिस दिया गया है। यदि बेहतर नतीजे नही आए तो कंपनी के खिलाफ करवाई की जाएगी।

म्युनिसिपल परफार्मेंस इंडेक्स में 7वां स्थान पाने के बाद शनिवार को महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन और निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी पत्रकारों के सामने मुखातिब हुए। इस दौरान महापौर ने कहा कि ये रैंक हम सबके लिए उपलब्धि है। आने वाले समय मे इससे बेहतर परफार्मेंस देने का प्रयास करेंगे। नगर निगम क्षेत्र में जो नए गांव जुड़े है वह काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए मेहनत करना पड़ेगा। इस अवसर पर सभापति शेख नजीरुद्दीन ने भी इस उपलब्धि के लिए खुशी जाहिर की और कहा कि आम जनता को मूलभूत सुविधांए उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण काम है। लेकिन आगे चलकर टॉप का शहर बनाना है। इस अवसर पर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी से जब पूछा गया की म्युनिसिपल परफार्मेंस में 7वां नंबर है और लिविंग इंडेक्स में 52वें नंबर में पहुंच गए है, तो उन्होंने कहा जब 2018 रैंकिंग की शुरुआत हुई थी तब इसमे मापदंड कम थे। लेकिन इसमें राजस्व वसूली, ट्रैफिक ब्यवस्था, क्राइम कंट्रोल को जोड़कर विस्तार किया गया है। इनमे से कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नही है। इसके बावजूद ये शहर हर दृष्टि से रहने लायक है। यही कारण है कि लिविंग इंडेक्स में बिलासपुर को 52वां नंबर है। लेकिन जल्द ही इसमें भी सुधार होगा। उन्होंने कहा निगम क्षेत्र में जो नए गांव जुड़े है वहां काम करना होगा। हालांकि ब्यवस्था को रातों रात बदलना संभव नही है। गांव को शहर बनाने की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण काम है। नए क्षेत्रो में सफाई ब्यवस्था दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। कचरा कलेकशन के लिए टिपर की खरीदी हो चुकी है, बैटरी चलित रिक्सा भी आ गया गया। मैन पावर के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे प्रस्ताव मिलेगा सफाई का काम शुरू हो जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि राजस्व वसूली के मामले में निगम फिसड्डी साबित हो रहा है तो उन्होंने कहा कि मार्च में राजस्व वसूली बढ़ती है, 60 प्रतिशत वसूली हो जाएगी। इसके अलावा जिस कंपनी को राजस्व वसूली की जिम्मेदारी दी गई है उसे नोटिस दिया गया है। यदि अच्छी वसूली नही आई तो कंपनी के खिलाफ करवाई की जाएगी। निगम की जमीन से बेजा कब्जा हटाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो के खिलाफ करवाई की जाएगी और निर्माण को तोड़ा जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
