बिलासपुर के अधिकारियों ने एक माह में 34 हजार नए मतदाता जोड़े, जिले में कुल 14 लाख मतदाता, इस चुनाव में 50 हजार 311 नए मतदाता

बिलासपुर। जिले में 14 लाख 13 हजार 823 मतदाता करेंगे, 50 हजार 311 नए मतदाता जुड़े
बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में अंतिम प्रकाशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 13 हजार 823 है। पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 777, महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 2 हजार 961 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 85 है।
कलेक्टर श्री झा ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान 2 अगस्त 2023 की स्थिति में जिले में 13 लाख 63 हजार 512 मतदाता थे। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के पश्चात जिले में 50 हजार 311 मतदाता बढ़े है। इनमें 23 हजार 520 पुरूष एवं 26 हजार 797 महिला मतदाता बढ़े है। इसके साथ ही पुनरीक्षण अवधि के दौरान जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में भी 15 हजार 595 की वृद्धि दर्ज की गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में दिव्यांग मतदाता 9 हजार 330 दर्ज किये गये है। मतदान केंद्रों की संख्या 1502 है। इनमें कोटा विधानसभा में 203, तखतपुर में 287, बिल्हा में 200, बिलासपुर में 228, बेलतरा में 250 एवं मस्तूरी में 334 मतदान केंद्र शामिल है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करने की अपील की है।
बिलासपुर जिले के अधिकारियों ने एक महीने ने 33 हजार 937 नए मतदाताओं को जोड़कर रिकार्ड बना दिया है। 2 अगस्त 2023 तक 18 हजार 342 नए मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची जुड़वाए थे। तब भारत निर्वाचन आयोग ने नाराजगी जाहिर किया था। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूल, कालेज समेत मोहल्लों ने जमकर केम्पेनिंग की और इसका नतीजा सामने आया। जारी सूची के अनुसार 9330 दिब्यांग मतदाता, 80 साल से अधिक उम्र के 19,934 मतदाता है जो विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *