बिलासपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय सचिव व छग प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने साफ संदेश दिया कि अगर भाजपा की ओर से समर्थन नहीं मिला, तो आगामी विधानसभा में पार्टी 41 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी।
बिलासपुर प्रेस क्लब में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने कहा कि मछुआ समाज की जनसंख्या प्रदेश में तकरीबन 27 लाख है। समाज में 16 जातियों का समावेश है, जिनकी अलग अलग विधानसभा सीट पर संख्या 20 हजार से 65 हजार तक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन का हिस्सा है। इसके बाद भी प्रदेश में सीटों के बंटवारे में पार्टी को निराशा ही हाथ लगी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। इस सरकार को बदलने के लिए पार्टी भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है। लेकिन भाजपा इस बार भी पार्टी को टिकट देने में भेदभाव करती है, तो विधानसभा चुनाव में 41 सीटों पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
प्रदेश प्रभारी राजपूत ने बताया कि निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार निषाद ने सात दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वे बेमेतरा से चुनाव लड़ना चाहते थे और बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन में सीट की मांग कर रहे थे। इस बीच उन्होंने अकेले ही बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली। निषाद पार्टी का कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बसपा में शामिल नहीं हुआ है। उन्होंने निषाद पार्टी के बसपा में शामिल होने की घोषणा कर दी, जो की सरासर झूठ है। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद ने राजकुमार निषाद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
सूरज निषाद कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद ने नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सूरज निषाद को नियुक्त किया है। निषाद पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सूरज निषाद की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। इस मौके पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए आगामी चुनाव के रणनीति बनाने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल कुंजराम, प्रदेश संगठन अध्यक्ष डॉ शांति कुमार कैवर्त, द ग्रेट युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष इमल निषाद, महिला युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ललिता निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष हजारी प्रसाद निषाद, प्रदेश सचिव वसंत निषाद आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
