निगम कमिश्नर ने पार्षद की कर दी धुनाई, मच गया बवाल, FIR करने की मांग पर अड़े भाजपा नेता

राजनांदगांव। निगम कमिश्नर अभिषेक गुप्ता ने एक पार्षद की धुनाई कर दी है। इसके बाद बवाल मच गया है। भाजपा के नेता थाने में बैठकर अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे है। बताया जा रहा है की पार्षद मोहल्ले की एक मंदिर की रिपेयरिंग और साफ सफाई करने की मांग करते हुए कमिश्नर के बंगले में हंगामा कर दिया, इससे नाराज कमिश्नर ने उसकी पिटाई कर दी है।
राजनांदगांव नगर निगम के कमिश्नर अभिषेक गुप्ता और भाजपा पार्षद गगन आईच के बीच मारपीट का मामला सामने आने के बाद पार्षद के पक्ष में भाजपा नेताओं ने बसंतपुर थाना का घेराव कर दिया। शनिवार को हुए इस घटना की से राजनांदगांव में बवाल मच गया है। भाजपा के दिग्गज नेता थाने का घेराव कर दिए है और आयुक्त के खिलाफ निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट करने के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग कर रहे है। दरअसल पार्षद के वार्ड में एक मंदिर जहां कल से नवरात्रि का पर्व मनाया जाना है। नगर निगम इस मंदिर की न तो अभी तक मरम्मत किया गया है और न ही साफ सफाई की गई है। आज शनिवार है और अवकाश होने के कारण दफ्तर बंद है। इसी बात को लेकर पार्षद पार्षद निगम कमिश्नर के बंगले में पहुंच गए। पार्षद ने उनसे मांग की मंदिर की साफ सफाई और मरम्मत अभी किया जाए। निगम कमिश्नर ने अवकाश होने के कारण कम नहीं हो पाने की सूचना पार्षद तक पहुंचाया। इसके बाद पार्षद बंगले के सामने हंगामा करने लगा। तब कमिश्नर बाहर निकले और दोनो के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गई। सोचने वाली बात ये है की पार्षद को नवरात्रि शुरू के एक दिन पहले याद आई की मंदिर की मरम्मत और सफाई करनी है।
इस बीच गगन आईच को कमीशनर द्वारा पीटे जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता और नेता एकत्रित होने लगे फिर थाना पहुंच गए। वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, नीलू शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना में पहुंचकर आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अड़ गए है। बताया जा रहा है कि सीएसपी अमित पटेल और एसडीएम अरूण वर्मा द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा देकर थाना में मौजूद भाजपा नेताओं से लौताने की कोशिश की, लेकिन भाजपा पार्षद के साथ हुए मारपीट के मामले को लेकर बिना एफआईआर दर्ज किए मामला शांत नहीं होने पर सभी थाने में बैठे हुए है।
बताया जा रहा है कि सीएसपी ने दो घंटे का वक्त भी मांगा, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। भाजपा पार्षद गगन आईच का कहना है कि आयुक्त एक बदमिजाज अफसर हैं। लंबे समय से वार्ड के विकास को लेकर वह मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आयुक्त ने उनके नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। इसी बात की जानकारी के लिए आज सुबह आयुक्त के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्षद से मिलने से इंकार कर दिया।
कमिश्नर का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने की जानकारी होने के बावजूद पार्षद ने बंगले में आकर हंगामा किया। सरकारी अवकाश के दिन पारिवारिक माहौल को खराब करते हुए पार्षद ने काफी विवाद किया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *