बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के खैरखुंडी पहाड़ के नीचे दो महिलाओं की लाश मिली है। इस घटना से रतनपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारम्भिक जांच में दोनों महिला बिलासपुर की बताई जा रही है।
शनिवार की सुबह खैरखुंडी गांव के कुछ लोगों ने खैरखुंडी पहाड़ के नीचे एक गड्ढे में दो महिलाओं की लाश देखकर भयाक्रांत हो गए। कुछ ही देर में ये बात पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। खैरखुंडी पहाड़ बाईपास रोड के किनारे है। इस सड़क से दिनरात भारी वाहनों की आवाजाही होती रहती है। इसके अलावा पूरा क्षेत्र जुआरियो और शराबियों का अड्डा है। शहर के लोग रात होते ही सड़क किनारे गाड़ी खड़ा करके शराबखोरी करते देखे जा सकते है। जानकारों की बात माने तो यहां पर शहर के लोग अक्सर रंगरेलियां मनाने भी आते है। उनके पास शराब, शबाब और कबाब की पूरी ब्यवस्था रहती है। घटना स्थल पर टोर्च, चादर और ब्लेंकेट आदि जब्त किया गया गया। इससे देह ब्यापार की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता। क्योंकि ग्रामीणों के अनुसार दोनों महिलाए गांव के नही है। जबकि पुलिस की प्राम्भिक जांच के अनुसार दोनों महिलाएं बिलासपुर की हो सकती है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुच गई है और जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
बिलासपुरMay 13, 2026पंजाब से बिलासपुर में हेरोइन की सप्लाई, 5 गिरफ्तार, 98 ग्राम हेरोइन जप्त
बिलासपुरMay 13, 2026आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध शराब जप्त, चार गिरफ्तार
शिवरीनारायणMay 13, 2026राछाभांठा चौक में सुलभ शौचालय की मांग उठी, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने किया मांग
