बिलासपुर। खैरखुंडी पहाड़ी के नीचे जिन दो महिलाओं की लाश मिली थी वो दोनों बिलासपुर की रहने वाली है। दोनों एक गुड़ाखु फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों महिलाएं फैक्ट्री से खैरखुंडी कैसे पहुंच गई ये जांच का विषय है।

धार्मिक नगरी रतनपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार आपराधिक घटनाऐं बढ़ती जा रही है। शनिवार की सुबह खैरखुंडी पहाड़ के नीचे गड्ढे में मिली दो महिलाओं के लाश ने पूरे खेत्र में सनसनी फैला दी है। इस मामले में अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मृत दोनों महिलाए बिलासपुर की है। इसमें से एक शोभा उर्फ पिंकी पति प्रेम शंकर लाल खदान की रहने वाली है तो दूसरी महिला अनिता चिंगराजपारा की रहने वाली है। दोनों कोई स्थित एक गुड़ाखु फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों महिलाओं के चेहरे और कपड़े खून से सने हुए है। साथही घटना स्थल में लाश के आसपास टॉर्च, बैग, कंबल और कुछ कपड़े भी बिखरे मिले हैं। माना जा रहा है कि दोनों महिलाओं की हत्या करके पहाड़ के नीचे गड्ढे में फेंक दिया गया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस इस अंधे कत्ल को लेकर सुराग तलाशने में जुटी हुई है । मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सर्च डॉग को भी बुला लिया गया है। बताया जा रहा है कि सर्च डॉग सड़क किनारे एक ट्रक के अलावा वहां पर एक ढाबा में जाकर रुक गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन इस घटना ने रतनपुर पुलिस की गश्त और पुलिसिंग दोनों की पोल खोलकर रख दी है।
00 पर्स से मिली आपत्ति जनक समान
शव के पास मिले मोबाइल फोन से महिलाओं की पहचान सरकंडा व लालखदान क्षेत्र के निवासी के रूप में की गई है। शव के पास मिले लेडीज पर्स में आपत्तिजनक समान मिला है। दोनों घर से काम पर जाने की बात कह कर निकली थी। बिलासपुर से रतनपुर किस के साथ गई, इस पर रहस्य बना हुआ है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
बिलासपुरMay 13, 2026पंजाब से बिलासपुर में हेरोइन की सप्लाई, 5 गिरफ्तार, 98 ग्राम हेरोइन जप्त
बिलासपुरMay 13, 2026आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध शराब जप्त, चार गिरफ्तार
शिवरीनारायणMay 13, 2026राछाभांठा चौक में सुलभ शौचालय की मांग उठी, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने किया मांग
