बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन आज 21 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही 18 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नामांकन पत्र इश्यू कराये है। नामांकन दाखिल करने वालों में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से शैलेष पाण्डेय, अमर अग्रवाल, श्रीमती उज्वला कराडे, ट्विंकल मौर्य कुल 4 उम्मीदवार, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से नवीन कुमार साहू, विजय केशरवानी एवं रामकुमार सूर्यवंशी कुल 3 उम्मीदवार, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से धर्मजीत सिंह कुल 1 उम्मीदवार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से दाऊराम रत्नाकर, दिलीप लहरिया, उमेश कुमार भार्गव एवं धरमदास भार्गव कुल 4 उम्मीदवार एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, तरूण कुमार साहू, उस्मान खान, पंकज जेम्स, अपराजिता मंडल कुल 5 उम्मीदवार, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से सियाराम कौशिक, जसबीर सिंह चावला, हेमचंद मिरी, रविप्रसाद यादव कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से श्री धरमलाल कौशिक एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से नंदकिशोर राज ने दोबारा नामांकन दाखिल किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से जयचंद कश्यप, संतोष कौशल, मोहनलाल मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, श्रीमती गीता राम साहू उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से सागर निषाद, राजेश कुमार शर्मा, श्याम सुंदर कौशिक, श्रीमती नेहा भारती ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से महेन्द्र प्रताप सिंह राणा, श्रद्धा सैमसन, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से जेठू साहू, विकास कुमार धीवर, गौतम प्रसाद साहू एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से रामनाथ जीतपुरे, लक्ष्मण टंडन, उत्तरा कुमार जोशी एवं बाबी पात्रे ने नामांकन पत्र इश्यू कराया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
