बिलासपुर। चकरभाठा एयरपोर्ट के शुरु होने के बाद बड़ी संख्या में प्रयागराज,दिल्ली और जबलपुर से यात्री आ जा रहें है। ऐसे में एयरपोर्ट से शहर तक पहुंचने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए महापौर रामशरण यादव ने जिला कलेक्टर सारांश मित्तर को पत्र लिख हवाई यात्रियों की सुविधा हेतु चकरभाठा एयरपोर्ट के लिए सिटी बस चलाने कहा है ताकि एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालो को परेशानी उठाना न पड़े।
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि 1 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बिलासा देवी केंवट, चकरभाठा एयरपोर्ट से हवाई सेवा का शुभारंभ किया है। अब यहां बढ़ी संख्या में हवाई यात्रा करने लोग पहंुच रहें है। शहर से एयरपोर्ट तक जाने वाले तो किसी न किसी तरह वहां पहंुच जाते है। लेकिन दिल्ली, जबलपुर और प्रयागराज से यहां आने वालो को परेशानी ज्यादा हो रही है। एयरपोर्ट में आटो, बस जैसे परिवहन के साधन नहीं मिलने से वो शहर तक पहुचने में उन्हें दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महापौर रामशरण यादव ने कलेक्टर सारांश मित्तर को पत्र लिख बिलासपुर से चकरभाठा एयरपोर्ट आने-जाने के लिए जल्द ही सिटीबस का परिचालन प्रारंभ करने कि मांग की है। ताकि हवाई सफर करने वाले यात्रियों को यातायात की सुविधा मिल सके ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
