बिलासपुर। राज्य सरकार ने राजधानी और न्यायधानी के महापौर को आवास योजना समिति में सलाहकार सदस्य नियुक्त किया। इस नियुक्ति से नगर निगम में हर्ष का माहौल है।

प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंदो को पक्का मकान मिल पाये इसलिए राज्य शासन ने तीन सदस्यी सलाहकार समिति का गठन किया है। जिसमें बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सबको 2 कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराने हेतु मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुसार राज्य शहरी विकास अभिकरण द्बारा तैयार किये गए दिशा-निर्देश को अंतिम रुप प्रदान किये जाने हेतु सलाहकार समिति का गठन किया है। जिसमें रायपुर महापौर एजाज ढ़ेबर को सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बिलासपुर महापौर रामशरण यादव और धमतरी महापौर विजय देवांगन को सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद निगम के पेशदों में हर्ष ब्याप्त है। एमआईसी सदस्यों ने विकास भवन पहुंचकर महापौर को बधाई दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
