पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खुलासे के बाद कांग्रेस में भूचाल, महापौर रामशरण को PCC की नोटिस

बिलासपुर। पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खुलासे के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है। PCC ने महापौर रामशरण यादव को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। कल श्री तिवारी ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया था जिसमे टिकट की खरीदी की बात सामने आई है।
कांग्रेस ने महापौर रामशरण यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल विधानसभा चुनाव-2023 के टिकट वितरण को लेकर हो रही टेलीफोनिक चर्चा का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहा है। जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान में लिया है। कांग्रेस का कहना है कि ऑडियो में जिस प्रकार की बातचीत हो रही है, वह पार्टी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ऑडियो प्ररकण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। जारी नोटिस का लिखित जवाब/स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर देना होगा। गौरतलब है की बुधवार को पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने अपने और महापौर रामशरण यादव की टेलीफोनिक बातचीत का एक ऑडियो प्रेस कांग्रेस में सार्वजनिक किया था। इस ऑडियो में दोनो की जो चर्चा हो रही है उसमे विधानसभा चुनाव का टिकट 4- 4 करोड़ रुपए में बिकने की बात सामने आई है। टेलीफोनिक चर्चा में तिलने के बदले छत्तीसगढ़ प्रभारी को मोटी रकम दिए जाने की चर्चा हो रही है। इस ऑडियो के वायरल होते ही राजनैतिक गलियारों हड़कंप मच गया। अपने प्रेस कांफ्रेंस में अरुण तिवारी दावा किया की उनके पास अभी और भी ऑडियो है। यदि वह सार्वजनिक हो जाएगा तो कांग्रेस में भूचाल आ जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *