बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव को पार्टी से निकाल दिया गया है। कल ही उन्हें वायरल ऑडियो के संबंध में PCC ने कारण बातो नोटिस जारी किया था और 24 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया था। आज उनकी और से जवाब भी दिया गया लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने श्री यादव की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए पार्टी से निकाल दिया है।
3 दिनों पहले पूर्व विधायक अरुण तिवारी और महापौर रामशरण यादव के बीच हुए बातचीत के वायरल ऑडियो पर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महापौर रामशरण को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। आदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया है। इस वायरल ऑडियो में कांग्रेस नेताओं के बारे में अनर्गल बातें कही गयी थी। साथ ही टिकट के एवज में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पर 4 करोड़ के लेनदेन की बात भी कही गयी है। यही नहीं प्रभारी को लेकर भी तरह-तरह की बातें और आरोप बातचीत के दौरान लगाये गये है। कल ही इस मामले में कांग्रेस ने 24 घंटे का वक्त देते हुए महापौर रामशरण यादव को नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने के कारण पार्टी ने अब इस मामले में निलंबन आदेश जारी कर दिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
