दुर्ग। छठ पर्व के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपसी रंजित के चलते आरोपियों ने युवक की गला रेतकर हत्या की है। यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। हत्या की घटना में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है। वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात 9 बजे वार्ड 46 मिनीमाता नगर ख़ुर्शीपार निवासी (23 वर्षीय) विजय पासवान की हत्या की तीन युवकों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भूषण साहू, जुगनू और सुमित गेंदले को गिरफ्तार लिया है। मृतक विजय रविवार को छठ पूजा के बाद घर लौटा था। इस दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद लोगों ने थाने का घेराव किया था।
बताया जा रहा कि आरोपी की भाभी के साथ मृतक विजय पासवान का अवैध संबंध था। आरोपी भूषण साहू के भाई और भाभी का तलाक हो गया था, जिसके चलते आरोपी भूषण साहू ने साल 2016 में मृतक विजय पासवान से मारपीट की थी और ख़ुर्शीपार थाने में मामला दर्ज कराया था। इसे लेकर लगातार दोनों के बीच झगड़ा लड़ाई होती रहती थी। कल रात आचनक धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को आसपास के लोग अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
