कोरबा। कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल – डीजल और कबाड़ चोर फिर सक्रिय हो गए है। कटघोरा थाना क्षेत्रांतर्गत छुरी के एक बंद पड़े ढाबा से पुलिस ने लगभग 15860 लीटर पेट्रोल और डीजल जप्त किया है। पुलिस ने ढाबे से लगे गोदाम में खड़ी एक टैंकर को भी जप्त किया है। पुलिस को संदेह है कि टैंकर के जरिए ही चोरी डीजल और पेट्रोल का परिवहन किया जाता है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी की सूचना बहुत दिनों से मिल रही थी की छूरी स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से निकलने वाली टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चुराकर ढाबे से लगे गोदाम में भंडारण कर अवैध बिक्री की जाती है। सूचना के आधार पर दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया के नेतृत्व में बंद पड़े ढाबे में छापा मार कार्रवाई की। सीएसपी के नेतृत्व में दर्री थाना प्रभारी और कटघोरा थाना प्रभारी के साथ पहुंचे पुलिस बल ने जब छुरी स्थित ढाबा में छापा मारा तो वहां बड़े बड़े जरीकेन में बड़ी मात्रा में भंडारित डीजल, पेट्रोल मिला। जरीकेन में भरकर रखे गए डीजल, पेट्रोल का जब आकलन किया गया तब कुल 15860 लीटर डीजल, पेट्रोल का अवैध भंडारण पाया गया। जिसे जप्त किया गया वहीं पुलिस ने ढाबा के बाउंड्री में ही खड़े एक टैंकर को भी जप्त किया है। बताया जा रहा है की इसी टैंकर से चोरी का डीजल और पेट्रोल का परिवहन किया जाता है। पुलिस ने पेट्रोल डीजल की कालाबाजारी कर बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
