कोरबा। कटघोरा थान्तर्गत ग्राम रामपुर के पास चकचकवा पहाड़ी के पीछे बने तालाब में दो बच्चों के डूबने की खबर है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। कटघोरा पुलिस गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी अनुसार दोपहर ग्राम रामपुर निवासी दो बच्चे घर में बिना बताए पहाड़ी के पीछे बायपास में बने तालाब में नहाने गए हुए थे। दोनों बच्चे नहाने के दौरान तालाब में डूबने लगे तभी वहां पर से गुजर रहे कुछ बच्चों ने दोनों बच्चो को डूबते देख आसपास में लोगों को जानकारी दी। लोगों ने कटघोरा थाना व डायल 112 को घटना की जानकारी दी। सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों बच्चों के कपड़े भी तालाब के बाहर रखे हुए है। घटना के बाद तालाब के पास लोगों की भीड़ लगी हुई है। कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव ने जिले से एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाया है। डूबे हुए दोनों बच्चे एक ही परिवार के है जिसमे मनीष प्रसाद 13 वर्ष, अनुराग बहेरा 13 वर्ष हैं। दोनो रामपुर निवासी है, एक बच्चा अपनी मौसी के यहां छठ पूजा में शामिल होने आया हुआ था। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
