बिलासपुर। पुलिस आरक्षक और उसकी पत्नी पर पैसा गबन करने का गंभीर और अजीबोगरीब आरोप लगा है,पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पति पत्नी ने एक नही बल्कि 50 से अधिक लोगो को चूना लगाया है।
सिविल लाइन थाने मे बड़ी संख्या में महिलाए एक आरक्षक पति और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी। महिलाओं का आरोप है कि डायल 112 में पदस्थ आरक्षक विकास सिंह और उसकी पत्नी पुष्पा सिंह ने बीमारी, इलाज, स्कूल फीस और अन्य कारणों से पैसा लिया और सबसे बड़ी बात यह है कि यह पैसा किसी एक से नही बल्कि कई लोगो से लिया है। ऐसा करते हुए दोनों ने करीब 50 लाख से अधिक का गबन कर दिया है। पीड़ितों ने बताया कि कोरोना काल मे पैसा दिया गया और किसी को मालूम तक नही था कि पैसा दिया गया है। यह तो तब मालूम हुआ जब कालोनी की महिलाएं आपस मे बैठीं और बातचीत की। उसी दौरान खुलासा हुआ कि आरक्षक की पत्नी ने पति के साथ मिलकर किसी एक को नही बल्कि पूरे लोगो को चुना लगाया है।पीड़ितों ने मीडिया से बताया कि गहना गिरवी रखकर पैसा दिया गया है।और वापस मांगने पर पहचानने से इनकार कर रहे है।
महिलाओ ने यह भी कहा कि शिकायत करने परयह कहकर धमकी तक दी जाती है और मेरा क्या कर लोगे..? जबकिं पैसा लेते समय बीमारी का बहाना दिया था। यह तक रिश्तेदार तक कि बीमारी बताई। जिसकी वजह से पैसा दिया गया है। पीड़ितों ने सिविल लाइन पुलिस के पास आकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होने उम्मीद की है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
