बिलासपुर। पिता ने अपने ही 13 दिन की नवजात पुत्री को मारने के लिए उसे जहर पिला दिया। कोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
सूत्रों के मुताबिक कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू निवासी राजेश्वरी की मई 2020 में कोटा करगीखुर्द निवासी देवकुमार मिलेकर के साथ शादी हुई है। 15 फरवरी 2021 को पुत्री का जन्म हुआ। प्रसव के बाद राजेश्वरी अपने मायके में रह रही है। 28 फरवरी को पति घुटकू आया एवं बच्ची को डॉक्टर को दिखाना है कहकर उन्हें गनियारी जनस्वास्थ्य केंद्र ले गया। यहाँ डॉ तिवारी को दिखाने के बाद पति देवकुमार ने उसे ससुराल चलने के लिए कहा। ससुराल जाने से इनकार करने पर उसने पत्नी को रास्ते मे ही छोड़ दिया था। बाद में माँ बेटी को घुटकू लेकर आया। घर में कहा कि डॉक्टर ने जो दवा दी है, उसे पिलाना है। जब राजेश्वरी ने दवा दूसरे दिन पिलाने की बात कही तो वह बच्ची को गोद मे लेकर अंदर गया। उसके बाद बच्ची रोने लगी। रोने पर रामेश्वरी अंदर गई तो देखी बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था तथा बदबू आ रही थी। इस पर उसने अपनी माँ रामायण बाई व चाचा को बुलाया। फिर वे बच्ची को लेकर जनस्वास्थ्य केंद्र गनियारी गए। बच्ची की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने सिम्स रिफर कर दिया। सिम्स में बच्ची का उपचार किया जा रहा है। राजेश्वरी की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने आरोपी देवकुमार के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
