बिलासपुर- नगर पालिक निगम के नवपदस्थ कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने आज स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहें निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने सबसे पहले निर्माणाधीन व्यापार विहार स्मार्ट रोड में पैदल चलकर निर्माण कार्य का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने भारती नगर चौक और महाराणा प्रताप चौक के बचें हुए कार्य को ज़ल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों और ठेकेदार को दिए।

ताकि चौराहों में नागरिकों को असुविधा ना हों। ज्ञात हों की महाराणा प्रताप चौक के पास रोड को लेफ्ट फ्री रखना है जिसमें यूटिलिटी डक्ट और एप्रोच रोड का काम बाकी है, जिसे कमिश्नर ने जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसी तरह भारती नगर चौक में क्रांकीटीकरण कर निर्माण को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। व्यापार विहार में ही बन रहे प्लेनेटेरियम का भी निरीक्षण कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने किया,इस दौरान प्लेनेटेरियम का पूरी तरह से जायजा लेने के बाद कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने प्लेनेटेरियम में लगने वाले डोम को एक सप्ताह के भीतर लगाने के निर्देश देते हुए सप्ताह भर बाद दोबारा निरीक्षण करने की बात अधिकारियों से कहा है। डोम के बाद अंदर और बाहर रंग रोगन के कार्य शुरू करने तथा चेयर इंस्टॉल करने के निर्देश दिए है,साथ ही पूरे निर्माण कार्य को ज़ल्द से ज़ल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों और ठेकेदार को दिए। इसी तरह पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट सड़क में स्व.चतुर्वेदी के नाम का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए इसके अलावा स्मार्ट रोड का विस्तार कर तिरंगा चौक से सांई मंदिर तक बन रहे सड़क को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। व्यापार विहार स्मार्ट रोड के निर्माणाधीन क्षेत्र में कमिश्नर ने पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए है ताकि धूल ना उड़ें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
