जशपुर में छात्रा का अपहरण, पुलिस अलर्ट, शहर के अलावा झारखंड सीमा की नाकेबंदी

जशपुर। सहेली के साथ स्कूल जा रही छात्रा के अपहरण का मामला सामने आ रहा है। कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर छात्रा की तलाश शुरु कर दी है। मामला सिटी कोतवाली अंतर्गत लोदाम चौकी क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा की छात्रा अपनी सहले की साथ पैदल स्कूल जा रही थी। तभी सफेद कार से आए युवकों ने रास्ता रोका फिर उसे जबरदस्ती कार पर बैठाकर साथ ले गए। सहेली ने छात्रा के अपहरण की बात उसके माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को बताई है। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और स्कूल के टीचर्स सहित अन्य लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा के सभी थाना, चौकियों को सूचना देकर नाकेबंदी की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *