चावल के ट्रक से 3 करोड़ का गांजा जब्त, देश की राजधानी दिल्ली के लिए निकली थी गाड़ी, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने एक ढाबे के सामने खड़ी ट्रक से 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार रुपये की गांजा जब्त की है। आरोपी चावल के बीच में गांजा रखकर तस्करी कर रहे थे। मामले में सभी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। अब पुलिस के सामने केवल ट्रक नंबर के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप 10 चक्का ट्रक मे महासमुन्द होते हुये व्हाया रायपुर मध्यप्रदेश होते हुए देश की राजधानी दिल्ली जाने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले सभी पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहनो की जांच शुरू कर दी। तभी 10 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 2783 सांकरा, बसना की तरफ से आकर ग्राम राजा सेवैया आकाश आटो पार्ट के सामने नेशनल हाईवे 53 अवतार ढाबा के पास खड़ी हुई। वाहन का चालक ट्रक में नहीं था।
पिथौरा में वाहन को बिना वाहन चालक के खड़ा देख नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की टीम एवं थाना पिथौरा की पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली। वाहन के पीछे ट्राली में 295 प्लास्टिक के बोरी में चावल का खण्डा भरा हुआ था। चावल की बोरियों को हटाने के बाद नीचे 18 और बोरियां रखी हुई थी। जिन्हे चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 517 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर मिले अवैध गांजा को जब मौके पर तौला गया तो वह 05 क्विंटल 17 किलो ग्राम निकला। जिसकी कीमत लगभग 2,58,50,000 रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने 10 चक्का ट्रक और 295 किलो खंडा चावल को भी जब्त कर लिया है। ट्रक की कीमती लगभग 15,00,000 रूपये और खण्डा चावल कीमती लगभग 2,50,000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है। भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) NDPS के तहत थाना पिथौरा में कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *