रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. को पूरी तरह से बंद करने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीति गर्म है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महादेव सट्टा ऐप का मामला प्रकाश में आया था। जिसने भाजपा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर हमला करने का बड़ा मौका दे दिया था। हालांकि बाद मामला उलट गया था और भाजपा खुद कटघरे में खड़ा नजर आया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
भूपेश बघेल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है ‘प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म्स, वेबसाइट्स, एपीके, टेलीग्राम चैनल्स, इंस्टाग्राम अकाउंट्स, यूआरएल इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विगत कुछ समय में ऑनलाइन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार का देशव्यापी विस्तार हुआ है। इनके संचालक एवं मालिक विदेशों से बैठकर अवैध कारोबार का संचालन करते आ रहे हैं।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि ऑनलाइन बेटिंग का अवैध कारोबार कई अंतरराष्ट्रीय और देशी नंबरो, ई-मेल आईडी, टेलीग्राम चैनल्स, इंस्टाग्राम, यूआरएल आदि के माध्यम से संचालित होता है। जिसके चलते ऑनलाइन बेटिंग के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई भी की गई है। लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए जरूरी है कि इनके माध्यमों को ही पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
