बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उनके ऊपर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ गंभीर टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। पार्टी ने बृहस्पति सिंह से तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। पार्टी के नेता अपने अनुभव सार्वजनिक करने लगे है। पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पर कई गंभीर आरोप लगाए है। बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी सैलजा को बड़े नेताओं के हाथों बिक जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन्हें हटाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने टीएस सिंहदेव पर भी तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की जीत में टीएस सिंहदेव की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा को उन्हें राज्यपाल बना देना चाहिए। बृहस्पत सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सैलजा टीएस सिंहदेव को प्रमोट करती रही। अंबिकापुर में डिप्टी सीएम कार चला रहे थे और प्रभारी फोटो शूट करवा रही थीं। प्रदेश प्रभारी टिकट वितरण के मामले में बिक चुकी थी। जबकि पहले के प्रभारियों ने बहुत इमानदारी के साथ काम किया था। सैलजा यहां डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाईं।
शुक्रवार को रायपुर में बृहस्पति सिंह ने कहा कि टिकट देने से कोई चुनाव नहीं जीतता, जब तक उस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का सहयोग ना मिले। कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। ऐसा लग रहा था कि जिसको भी ये टिकट दे देंगे, वही चुनाव जीत जाएगा। एक तरफ कांग्रेस पीएम मोदी को घेरने में लगे थी, तो दूसरी ओर टीएस सिंहदेव स्वयं मंच से बोल रहे थे कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता कहते रहे कि हमने सभी वादे पूरे किए हैं, तो दूसरी ओर सिंहदेव कहते थे कि केवल 12 वादे ही पूरे किए हैं। ऐसे में जनता कांग्रेस को क्यों वोट देंगे। बृहस्पति सिंह के इस बयान के बाद कांग्रेस संगठन हरकत में आ गई है। पार्टी ने बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। इस बार कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पूर्व विधयक को नोटिस जारी किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
