बिलासपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने झारखंड में कांग्रेस सांसद पर हुई आयकर विभाग की कार्यवाही को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जहां जहां कांग्रेस की सरकार बनी वहा वहा भ्रष्टाचार हुए। देश की सबसे बड़ी पार्टी जिसने आजादी के बाद सर्वाधिक काल तक देश में शासन किया, परन्तु वह पार्टी इतने लम्बे अरसे से सरकार में रहते हुए सिर्फ़ और सिर्फ़ भ्रष्टाचार में लिप्त रही। कांग्रेस के नेता मंत्री देश को लूटते रहे और इसी लूट के चक्कर में आम जनमानस को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा, उनकी बुनियादी जरूरतों की उपेक्षा की। झारखंड में कांग्रेस सांसद पर हुई आयकर विभाग की कार्यवाही ने पूरे कांग्रेस पार्टी को बेनकाब कर दिया कांग्रेस पार्टी में अच्छा खासा रसूख रखने वाले राज्यसभा सांसद धीरज साहू के औद्योगिक कंपनी के 10 ठिकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए आयकर विभाग ने 200 करोड़ रूपए नगद की बरामदगी की है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने 500,200 ओर 100-100 के बंडलों में रुपए जप्त किए है। बंडलों की संख्या इतनी अत्यधिक थी कि नोट गिनने वाली मशीन भी टूट गई। नोटो की भारी तादात को देखते हुए इन रुपयों को 157 बैगों में भर कर बैक में जमा किया गया। धीरज साहू जो कि कांग्रेस से तीसरी बार राज्यसभा के सांसद है उनके द्वारा राज्यसभा चुनाव 2018 में चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपए होना स्वीकार किया है। एक बड़ी शराब कम्पनी का संचालन करने वाले धीरज साहू की कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर बड़े बड़े पदों में रह चुके हैं। इन्हें प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े फाइनेंसर के रूप में जाना जाता है। राज्यभर में इस बात की चर्चा रहती है कि ये गांधी परिवार के भरोसेमंद हैं। परिवार से इनके संबंध काफी करीबी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा लोहरदगा विधायक एवम झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार में वित्तमंत्री रामेश्वर उराव के साथ भी इनके घनिष्ठ सम्बन्ध है। जमीनी हकीकत यह है कि रामेश्वर उराव ओर धीरज साहू से पैसे की लेनदेन में मध्यस्थता करते हैं। रामेश्वर उरांव (वित्तमंत्री झारखंड सरकार) इनके एक तरह से एकाउंट मैनेजर कहे जा सकते हैं
श्री कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस देश को दीमक की तरह चाटने का काम किया है। यदि स्थिति यही रही तो देश का क्या होगा ? लूट और भ्रष्टाचार का यह इकलौता उदाहरण नहीं है, जब से नरेन्द्र मोदी जी जीरो टोरलेंस की नीति लेकर आए हैं बड़े बड़े चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। देश की एजेंसियों ने यू पी में 42 करोड़, चेन्नई में 120 करोड़, ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी से 50 करोड़ रुपए सहित कई जगहों से रुपयों के बड़े बड़े खेप और बेनामी संपत्ति जब्त की है और यही वजह है कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों में ई डी, सी बी आई और ई डी को लेकर खौफ है। वो अपनी गिरेबान बचाने आए दिन इन एजेंसियों को बदनाम करने में तुले हैं। परंतु भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही जारी रहेगी, यह मोदी की गारंटी है भारत की जनता ने जिस आशा अपेक्षा के साथ मोदी सरकार को चुना है। दो दो बार भारी बहुमत देकर जिताया है वह सिर्फ इसलिए कि गरीब जनता के संसाधनों को छीनने की आजादी किसी को भी नहीं है। चाहे वह कोई रसूखदार परिवार हो या कोई भी राजनीतिक दल हो या इसके नेता हो इस तरह की कार्यवाहियां बार बार यह सिद्ध करती हैं कि देश पर सर्वाधिक काल तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
