चार बार के सांसद और दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे विष्णुदेव होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, कैसा रहा पंच से मुख्यमंत्री तक का सफर ? जानने के लिए पढ़े खबर

रायपुर। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। दिनभर चली बैठक के बाद तीन बजे के आसपास उनके नाम का एलान किया गया। नाम की घोषणा होते ही वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चयन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पसंद का ध्यान रखा गया। श्री साय चार बार सांसद और केंद्रीय मंत्री के अलावा दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने राजनैतिक जीवन की शुरुआत अपने गांव में पंच का चुनाव लड़कर किया था।
रविवार को सुबह से ही रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में गहमागहमी का माहौल था। भाजपा के सारे दिग्गज नेता नए मुख्यमंत्री को लेकर नए विधायकों से चर्चा कर रहे थे। दिनभर चली विचार मंथन के बाद दोपहर के तीन बजे के आसपास पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव रखा और उपस्थित सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया। इसके बाद श्री साय को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले हैं और मूलतः किसान है। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से उनकी राजनीतिक जीवन की शुरू हुई थी। इसके बाद विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 1990 से लेकर 1998 तक तपकरा से विधायक रहे और अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। फिर 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए और भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया, वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है।
निजी जीवन
पूरा नामः विष्णुदेव साय
जन्म तिथिः 21 फरवरी 1964
उम्रः 59
जन्म स्थानः बगिया, जिलाः जशपुर (छत्तीसगढ़)
शिक्षाः 10 वीं पास
(लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिलाः जशपुर)
व्यवसायः कृषि
रुचिः बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना।
पिता का नामः राम प्रसाद साय
माता का नामः श्रीमती जशमनी देवी
वैवाहिक स्थितिः विवाहित
जीवनसाथी का नामः श्रीमती कौशल्या देवी
पुत्रः एक
पुत्रीः दो
राजनीतिक जीवन
1989: पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल
1990: सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध)
1990-1998: सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा
1999: 13 वीं लोकसभा के सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र
2006: प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, छत्तीसगढ़
2009: 15 वीं लोकसभा सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र
2014: 16 वीं लोकसभा, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़
27 मई 2014 से 2019: केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय
2 दिसंबर 2022: विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा
8 जुलाई 2023: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *