रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के साथ ही विधान सभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के नाम का भी एलान कर दिया गया है। राज्य में दो उप मुख्यमंत्री होंगे और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। जबकि पूर्व डॉ सीएम रमन सिंह विधानसभा के अध्यक्ष बनाया जाएंगा।
बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए जहां आदिवासी नेता विष्णुदेव साय का चुनाव किया है वहीं दो उप मुख्यमंत्री के चुनाव के वक्त ओबीसी और ब्राम्हण वोट बैंक को भी ध्यान में रखा गया है। अरुण साव ओबीसी समाज से आते हैं। विजय शर्मा कबीरधाम जिले के कर्वधा से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने 39,592 वोटों के अंतर से मंत्री मोहम्मद अकबर को हराया है। विजय शर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं, इसके पहले भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 50 वर्षीय विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। अरुण साव की बात करें तो उन्होंने मुंगेली जिले की लोरमी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को 45891 वोटों से हराया है। वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले साल अगस्त महीने में ही उन्हें विष्णु देव साय की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। वह बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। विधायक निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे सांसद के पद से इस्तीफा मांगा था। विजय शर्मा की तरह 55 वर्षीय अरुण साव भी पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।
बीजेपी की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए चुने गए रमन सिंह छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार भी वह मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल थे। लेकिन पार्टी ने उनके अनुभव का इस्तेमाल असेंबली स्पीकर के रूप में करने का फैसला किया है। रमन सिंह ने अपने पारंपरिक राजनांदगांव से चुनाव जीता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
