जांजगीर चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में पकरिया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेंत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में दूल्हे के पिता के साथ बुआ और फूफा शामिल है। दुल्हन की विदाई के बाद चारों एक ही गाड़ी से लौट रहे थे। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।
बलौदा के प्रतिष्ठित नागरिक ओम सोनी शनिवार को अपने बेटे शुभम की बारात लेकर शिवरीनारायण गए थे। रात में शादी संपन्न होने के बाद आज सुबह नई बहु की विदाई कराके कार से अपने परिजनों के साथ बलौदा लौट रहे थे। उनकी गाड़ी पकरिया गांव पार कर सागौन जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास पहुंची ही थी, की अकलतरा की ओर से आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीबन पांच बजे की बताई जा रही है। मृतकों में सूरज सोनी उम्र 66 वर्ष (फूफा), 2 ओमप्रकाश सोनी उम्र 50 वर्ष (पिता), 3 सुभम सोनी उम्र 25 वर्ष बलौदा (दुल्हा), 4 नेहा सोनी उम्र 22 वर्ष (दुल्हन) शिवरीनारायण, 5 रेवती सोनी (बुआ) शामिल हैं।
इस हादसे में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पीछे की सीट तक धंस गया था। घटना के बाद कार के इंजन से धुआं निकल रहा था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने कार में फंसे घायलों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। डायल 112 के पहुंचने के बाद कार के दरवाजा को किसी तरह खोला गया। लेकिन तब तक सभी लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच ट्रक चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पामगढ़ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को कार से बाहर निकाला, इसके बाद शवों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
