बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखे पत्र में कहा है की पार्टी ने बहुत उम्मीद के साथ टिकट दिया था लेकिन प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से हारा हूं। अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं।
आपको बता दें महंत राम सुंदर दास को कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव मैदान से उतारा था। लेकिन वो भाजपा प्रत्याशी से 67 हजार वोट से हार गए थे। यह हर प्रदेश में किसी भी प्रत्याशी की तुलना में सबसे बड़ी हार थी। इसके बाद से ही महंत कांग्रेस छोड़ने के बारे में सोचने लगे थे। और अंततः उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पत्र में कहा है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बहुत ही विश्वास करके मुझे रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा का प्रत्यासी बनाया था। सभी कार्यकर्ताओं ने मनसा, वाचा, कर्मणा से कार्य कर मुझे जिताने के लिए मेहनत किये परन्तु परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा और प्रदेश में सबसे ज्यादा बोटों के अन्तर से इस सीट पर पराजय हुई। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। गौरतलब है की महंत रामसुंदर दास ने जांजगीर जिले के किसी सीट से चुनाव लडने की इच्छा जाहिर की थी और टिकट मांगा था। लेकिन अचानक उन्हें रायपुर दक्षिण से टिकट दे दिया गया। इस पर उन्होंने न केवल पार्टी पदाधिकारियों से अपनी आपत्ति दर्ज की थी बल्कि सार्वजनिक रूप से भी खा था की वो तैयारी कही और से कर रहे थे और टिकट कही और से दे दिया गया।
महंत राम सुंदर दास सन 2001 से 2003 तक प्रथम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के पहले अध्यक्ष रहे। 2003 में पामगढ़ विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। फिर 2008 में जैजैपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। 2004 में सदस्य नियम समिति विधानसभा रहे। 2009 से 2011में सदस्य प्राकल्लन समिति, पटल पर रखे गए पत्रों का परीक्षण करने वाली समिति के सदस्य रहे। 2011 में सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहें। वर्तमान में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
