बिलासपुर। सड़क में निर्माण सामग्री रखने वाले लोगों के खिलाफ़ कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर नगर निगम ने जुर्माने और मटेरियल जब्ती की कार्रवाई की है। आज नगर निगम के सभी जोन में की गई कार्रवाई में भवन मालिकों से 13 हज़ार 700 रूपये जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया है।

बीच सड़क में निर्माण सामग्री और मलबा डंप कर ट्रैफिक जाम करने और प्रदूषण फैलाने वाले शहर के भवन मालिकों के खिलाफ़ आज निगम ने अभियान छेड़ा। कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने आज सभी जोन कमिश्नरों को सड़क पर निर्माण सामग्री,मलबा डंप करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए,जिसके बाद जोन स्तर पर यह कार्रवाई की गई। विदित है की सड़क पर निर्माण सामग्री या मलबा डंप होने से आवागमन में लोगों को तकलीफ़ों का सामना करना पड़ता है तथा हादसे भी अधिक होते हैं इसके अलावा स्वच्छता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है । आज कार्रवाई के दौरान कई जगह मटेरियल को जब्त भी किया गया है. जुर्माने की कार्रवाई के दौरान भवन मालिकों को 24 घंटे के भीतर निर्माण सामग्री नहीं हटाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने कहा की सड़क पर निर्माण सामग्री,मलबा डंप करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कमिश्नर श्री त्रिपाठी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा की निर्माण सामग्री सड़क पर बिल्कुल भी डंप ना करें,सड़क पर डंप करने से यातायात और हादसे की संभावना हमेशा बनी रहती है साथ ही गंदगी भी होती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
