रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक अधिवक्ता ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी है। घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी के डीडी नगर क्षेत्र में पति ने पत्नी को गोली मार दी है। घटना में महिला गंभीर से रूप से घायल हो गई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाला आरोपी पेशे से वकील है। घटना शाम पांच बजे के आसपास की है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के गोल चौक के पास आरोपी वकील शुभंकर नदी 44 वर्ष अपनी पत्नी के साथ निवास करता है। शाम को पांच बजे के आसपास उसका किसी बात को लेकर पत्नी काकुली नंदी उम्र 39 से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। घर में गोली चलते ही पास पड़ोस में कोहराम मच गया। जब मोहल्ले के लोग इकट्ठे होने लगे तो आरोपी वकील फरार हो गया। इसके बाद घायल महिला को पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी के कारण आरोपी भाग न सका और पुलिस के गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल जप्त कर लिया है और धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
