रायपुर। शपथ लेते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक्शन मोड में आ गए है। रविवार को उन्होंने ने मुख्य सचिव, डीजीपी बुलाकर आपात बैठक ली आकस्मिक बैठक ली और नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने DGP को निर्देशित किया की नक्सल ऑपरेश की मॉनिटरिंग वो खुद करें।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही छत्तीसगढ़ के सीएम ऐक्शन मोड में हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने डीजीपी और मुख्य सचिव दोनों को तलब भी किया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य में नक्सलियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो जाएगी। विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में आज सुबह नक्सल घटना में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर के शहीद होने की घटना की जानकारी ली। जानकारी मिलने के बाद विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी और खुफिया विभाग के अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में तेजी लाये और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होने कहा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद नक्सली बौखलाएं हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं डीजीपी नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करें। खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी तरह खत्म करेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
