कटघोरा। कुछ मटन दुकानदारों ने आज शासन के आदेश का उलंघन करते हुए खुलेआम मटन दुकान खोलकर मांस का विक्रय किया गया है। हालांकि समाज के लोगों की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान बंद कराया।
18 दिसम्बर संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज शासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया था। जिसमे पूर्ण रूप से मदिरा दुकान एवं मास का पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया। लेकिन आज सरकार के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए कटघोरा नगर पालिका के मटन मार्केट में खुले आम मटन और मछली बिकती रही। समाज सेवको ने मटन और मछली दुकानों को बंद करने का अनुरोध थाना प्रभारी से किया गया। समाज की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके में पहुंचकर मांस, मटन और मछली की बिक्री बंद कराया। आपको बता दें संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास मांस सेवन के विरोधी थे और लोगों को शाकाहारी भोजन करने के लिए प्रेरित करते रहे। उनके लाखों अनुयायी उनके उपदेशों का आज भी पालन करते है। यही कारण है की प्रदेश सरकार ने बाबा की जयंती पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश की सभी शराब और मांस मटन की दुकानों को बंद रखने के निर्देश सभी जिलों के कलेक्टरों के माध्यम से दिया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
