रायपुर। राजधानी के लाभांडी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकरी मिलने के बाद एसएसपी अपने मातहत अधिकारीयों के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल, 2 जिन्दा और एक खाली कारतूस जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अमन शर्मा नमक युवक ने एक नल व्यापारी संदीप कुमार को गोली मारी है। व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया है। व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह 11.30 बजे के आसपास की है। आरोपी सुंदरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला है। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने आरोपी को देशी पिस्टल के साथ पकड़ लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
