बिलासपुर। रेल टिकट की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल और रेल अधिकारियों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस अभियान में 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है 208 रेल टिकट जब्त किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा समय-समय पर रेल यात्रा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाई जाती है। इसी कड़ी में होली व आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रेलवे में यात्रा टिकटों की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए रेलवे बोर्ड के दिशा दिशा-निर्देशानुसार व आईजी, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीनों रेल मंडलों की अलग-अलग टीम व अपराध गुप्तचर शाखा के द्वारा दिनांक 6 मार्च, 2021 को रेलवे अधिनियम के तहत टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडलों के क्षेत्राधिकार के जांजगीर, चांपा, रायपुर, भिलाई बेमेतरा, नवागढ़ व नागपुर में आईआरसीटीसी एजेंटों के दुकानों व रेलवे के आरक्षण केंद्रों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी अभियान में 9 लोगों की गिरफ्तारी की गई एवं उनके पास से 2 लाख 87 हजार मूल्य के 208 रेल टिकटों की जब्ती की गई। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह के अभियान चलाएं जाएंगे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
