कल राजभवन में 9 मंत्री लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री ने गिनाए नाम, कौन – कौन बन रहा है मंत्री पढ़े खबर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम में नौ मंत्रियों को शपथ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिन नौ लोगों को मंत्री मंडल में शामिल किया जाएगा उनके नाम की घोषणा भी कर दी है।
छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार कल यानी शुक्रवार को होगा। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में दोपहर होना तय हो गया है। कल 9 मंत्री शपथ लेंगे। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे। इनमें 4 से 5 पुराने और 3 से 4 नए विधायक होगें। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जिन मंत्रियों को शपथ दिलाया जायेगा उसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया में इस बात की जानकारी दी है। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि पहले इंडोर स्‍टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारी की गई थी, लेकिन अब कार्यक्रम राजभवन होगा। मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद साय 23 को रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *