रायपुर। राज्यपाल विश्वभूूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में विष्णुदेव साय सरकार के नौ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता शपथ दिलाई। नए मंत्री मंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को स्थान मिली है।
मंत्रिमंडल में पहली बार 5 नए चेहरों को शामिल किया गया है। जबकि 4 पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाले विधायको में पर्वू आईएएस ओ.पी.चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवालए टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं मंत्रिमंडल में एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। CM साय के साथ 2 डिप्टी सीएम पहले ही शपथ ले चुके हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
