रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रभारी कुमारी शैलजा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सचिन पायलट की प्रदेश प्रभारी बनया गया है। शैलजा विधान सभा चुनाव के दौरान पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगने के कारण बदनाम हो गई थी। ऐसे में उन्हें बदलना जरूरी हो गया था। दूसरी ओर खड़गे ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है वे लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक रहेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत 12 महासचिवों और 12 प्रदेश प्रभारियों की नई नियुक्ति हुई है। सबसे बड़ा अपडेट प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट को लेकर है। प्रियंका को यूपी कांग्रेस प्रभारी की भूमिका से मुक्त कर दिया गया है।
इसके अलावा सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का AICC प्रभारी बनाया गया है। अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस महासचिव का पद दिया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ‘बिना किसी विभाग के’ महासचिव बनी रहेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को अपनी टीम में यह बड़ा बदलाव किया। ऐसा करते हुए उन्होंने 12 महासचिवों और 12 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।
इन सभी में सबसे प्रमुख नाम प्रियंका गांधी वाड्रा का है। उन्हें महासचिव के तौर पर बरकरार रखा गया है। लेकिन, फिलहाल उन्हें किसी प्रदेश का प्रभार या कोई अन्य जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वह पिछले करीब पांच साल से उत्तर प्रदेश की प्रभारी की भूमिका निभा रही थीं। प्रियंका गांधी के स्थान पर पार्टी महासचिव अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेता प्रणव झा को एआईसीसी सचिव, कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से संबद्ध, संचार प्रभारी नियुक्त किया है।
वेणुगोपाल संगठन महासचिव बने रहेंगे। वहीं, महासचिव जयराम रमेश भी पार्टी की संचार विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। अजय माकन आगे भी पार्टी कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ दो नेताओं मिलिंद देवरा और विजय इंदर सिंघला को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रणदीप सिंह सुरजेवाला से मध्य प्रदेश का प्रभार वापस लिया गया है। अब वह सिर्फ कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे। उनके स्थान पर जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप गई है। सिंह पहले से ही असम के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
