रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को नए साल से आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क चावल मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है। इस निर्णय से राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवारों को लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया है। इसके चलते उचित मूल्य की दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल से जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस फैसले से प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारियों को आगामी पांच वर्ष निःशुल्क चावल वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्त्योदय श्रेणी के 14 लाख 92 हजार 438, प्राथमिकता श्रेणी के 52 लाख 46 हजार 656, एकल निराश्रित श्रेणी के 37 हजार 708 और निःशक्तजन श्रेणी के 15 हजार 351 राशनकार्डधारियों को जनवरी 2024 से आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क चावल वितरण से लाभांवित होंगे।
राज्य शासन के इस गरीब हितैषी निर्णय से बिलासपुर जिले के 4 लाख 62 हजार 671 परिवारों को फायदा मिलेगा। इनमें अंत्योदय कार्डधारी 94 हजार 41 परिवार, प्राथमिकता कार्डधारी 3 लाख 64 हजार 39 परिवार, निराश्रित कार्डधारी 3 हजार 685 परिवार एवं निःशक्त कार्डधारी 906 परिवार शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में एपीएल कार्ड सहित कुल 5 लाख 32 हजार 367 राशन कार्ड धारी परिवार हैं। इनमें से 4 लाख 62 हजार 671 परिवारों को राज्य शासन के इस निर्णय से अगले महीने से पांच साल तक के लिए निःशुल्क चावल दिया जायेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
