रायगढ़। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत में मंगलवार के जन सैलाब उमड़ पड़ा। जगह जगह उनका पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। पूरा रायगढ़ गगनभेदी नारों से गूंज उठा। एस दौरान धान से तौलकर उनका सम्मान भी किया गया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव पहली बार रायगढ़ पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पूरा रायगढ़ दुल्हन की तरह सजा हुआ था। चौक चौराहे बैनर पोस्टर से पटे हुए थे। मुख्यमंत्री का रोड शो रायगढ़ के कबीर चौक से प्रारंभ हुआ। यहां हजारों की संख्या में आम नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो चुके थे। सभी के हाथ में माला और फूलों की पंखुड़ियां थी। जैसे ही श्री साय चौक में पहुंचे गगनभेदी नारों से गूंज उठा और उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा जनसैलाब उनके पीछे चल पड़ी। कबीर चौक से लेकर गांधी तक पैर रखने की भी जगह नहीं थी। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। उनके स्वागत में करमा नृत्य की पूरी टीम मौजूद थी। जगह जगह आतिशबाजी हो रही थी।
कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला है और गांधी चौक तक जाएगा। इन दोनों के आदर्शों के बीच रायगढ़ की हजारों जनता के बीच जनसमूह गुजर रहा है। कबीर चौक में उन्हें धान से तौलकर सम्मान किया गया। सड़क के दोनों ओर छतों में जनता श्री साय का अभिवादन करती रही है। काफिला कहां से शुरू हुआ है और कहां पर खत्म हुआ है। इसका आकलन करना कठिन हो रहा था। मुख्यमंत्री दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते रहे। मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ के जनता के हितों की आवाज उठाते रहते हैं। बीच-बीच में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल भी उनका आभार प्रगट करते रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
