रायगढ़। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शहर में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। इसके बाद आज जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह का आयोजन किया गया। यहां संबोधित करते हुए श्रीसाय ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहावत को चरितार्थ करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने जिले के कलेक्टर को रायगढ़ के विकास की लिए सबसे अच्छा मास्टर प्लान बनाने के लिए कहा।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद पहली बार जशपुर आया हूं। आप लोगों ने जिस प्यार और दुलार के साथ मेरा स्वागत किया है उसके लिए सभी का आभार। जशपुर की भूमि को प्रणाम करता हूं। यह मेरी कर्म भूमि रही है। स्वर्गीय जूदेव जी मेरे राजनीति के आदर्श रहे हैं। जशपुर आगमन पर आप सभी ने जैसा स्वागत किया उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। यह स्वागत मेरा नहीं पूरे जशपुर का स्वागत है। आज 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आपके बेटे को बहुत बड़ा दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा। आपके बेटे को जिम्मेदारी मिली हैं, आप सभी का मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे। मैं सदैव जशपुर का नाम रोशन करता रहूं। सभी वर्ग की चिंता करते हुए हमने छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा किया था। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर, और एसपी से कहा कि ऐसा मास्टर प्लान बनाओ कि लोग कहें कि कोई जशपुर का मुख्यमंत्री बना था। जशपुर और पूरे सरगुजा संभाग में पर्यटन के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। हम पर्यटन सुविधाओं में बढ़ोतरी के जरिये रोजगार के नये अवसरों का सृजन करेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्य करेंगे। जशपुर को सुंदर बनायेंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को आगे ले जायेंगे।छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आपको गारंटी दी थी कि हमारा पहला काम 18 लाख आवासहीनों का मकान बनाना होगा।
13 तारीख को हमने शपथ ली और 14 को प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय लिया। शपथ-ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने की गारंटी पूरी कर दी। विधानसभा में इसके लिए बजट भी पारित करवा लिया गया है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर विवाहित महिला को हर माह 1000 रुपए की सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके लिए भी बजट प्रावधान कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 12, 20266 किलो गांजा के साथ दो बहनें गिरफ्तार, नाम बदल – बदलकर बेचते थे गांजा
बिलासपुरApril 12, 2026खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चोरी करके बेच रहे थे रेत, मुरुम और गिट्टी
बिलासपुरApril 12, 2026बिलासपुर रेलवे जोन ने बेचा ₹303.47 करोड़ रुपए का कबाड़, बनाया इतिहास
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
