गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग लग गई, जिससे बस में जलकर 13 यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में 15 लोग झुलस गए है जिसमे से अधिकतर यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है की बस एक भाजपा नेता के नाम पर रजिस्टर्ड है।
बीती रात गुना (Guna) से आरोन जा रही एक यात्री बस की डंपर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी। इस टक्कर के बाद यात्री बस में भीषण आग लग गई। जिसमें अभी तक 13 यात्रियों के जिंदा जलकर मर जाने की खबर सामने आई है। जबकि इस हादसे में 10-15 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिकरवार के भाई भानु प्रताप सिकरवार के नाम रजिस्टर्ड है। बस का फिटनेस सर्टिफिकेट साल 2015 में ही खत्म हो गया था। वहीं इंश्योरेंस 2009 में एक्सपायर हो चुका है। यहीं नहीं, बस का रोड टैक्स साल 2021 से नहीं भरा गया था। फिर भी बस सड़क पर दौड़ रही थी।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरी तरह हरकत में आ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने का भी ऐलान किया। राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री गुरुवार की सुबह साढ़े 9 बजे खुद गुना के लिए रवाना हो गए और अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों का हाल जाना और उनके परिजन से मुलाकात की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
