दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से आग लगाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।
एशिया का सबसे बड़ा प्लांट बीएसपी स्टील प्लांट में फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है। लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। इस दौरान प्लांट में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने की घटना के बाद सभी अपनी जान बचाकर भाग निकले। इसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। कर्मचारियों ने प्लांट में आग लगने की सूचना तत्काल CISF और सुरक्षा विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फायर ब्रिगेड की 4-4 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी थी। गनीमत ये रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस समय वहां आग लगी वहां पर 35 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी काम कर रहे थे। राहत की बात ये है कि सभी वहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
