बिलासपुर। राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़ करना महिला पटवारी को भारी पड़ गया। SDM ने जांच प्रतिवेदन के आधार उसे निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर द्वारा गठित संयुक्त जांचदल के प्रतिवेदन के आधार पर प्रिया द्विवेदी, पटवारी तहसील-बिलासपुर को निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर आरोप था कि पटवारी हल्का नंबर-24 ग्राम सेमरताल (आश्रित ग्राम रमतला) तहसील व जिला बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान ग्राम रमतला के भूमि खसरा नंबर 174 के बटांकनों के भू-अभिलेखीय दस्तावेजों में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के प्रविष्टि तथा कांट-छाट किये जाने जैसी गंभीर अनियमितता बरतने तथा छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 03 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में प्रिया द्विवेदी, पटवारी तहसील-बिलासपुर का मुख्यालय तहसील कार्यालय, बिलासपुर में रहेगा तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
