बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने 21 लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 1 करोड़ 13 लाख की ठगी करने वाले आरोपी पंकज शुक्ला को किया गिरफतार है। आरोपी पंकज शुक्ला भोले भाले लोगों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर अपना शिकार बनाता था। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
मामले का विवरण इस प्रकार है की आरोपी पंकज शुक्ला एवं रमाशंकर पांडेय के द्वारा 21 लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी किया है। इसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में 10/08/2023 को अपराध क्रमांक 752/2023 धारा 420 120बी भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। अपराध के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश मिले थे। इस निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल एवम श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता तलास की गई। आरोपी रिपोर्ट के बाद से ही लगातार फरार था। सिविल लाइन पुलिस ने लगातार आरोपी का खोजबीन करने से आरोपी पंकज शुक्ला द्वारा न्यायालय बिलासपुर के समक्ष समर्पण किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
नाम आरोपी – पंकज शुक्ला पिता भोलानाथ शुक्ला उम्र 42 वर्ष निवासी पुलिस लाइन मकान नंबर 26 बिलासपुर*
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
