बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “अभिव्यक्ति” का शुभारंभ स्कूटर रैली के साथ पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया। इसके पश्चात महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन बिलासागुडी में किया गया।


सप्ताह भर चलने वाले महिला जागरूकता कार्यक्रम “अभिव्यक्ति- नारी के सम्मान की “ का यहाँ से शुभारम्भ किया गया। जिसमें आई जी बिलासपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप के साथ ही न्यायाधीश श्रीमती धनेश्वरी सिदार कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर ,न्यायाधीश श्वेता श्रीवास्तव विधिक सेवा प्राधिकरण अवर सचिव,डॉ आरती पांडेय (CIMS) एवम डॉ अंजू शुक्ला(प्राचार्या डीपी विप्र महाविद्यालय ), श्रीमती ज्योति रानी ( प्राचार्या एसबीआर महाविद्यालय), उप पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय,स्नेहिल साहू , रोटरी क्लब, लाइयनेस क्लब, विज़्डम ट्री फ़ाउंडेशन , महिला शक्ति समूह एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ की उपस्तिथि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्वागत समारोह के पश्चात सभी विभूतियों द्वारा सम्बोधन किया गया जिसमें न्यायाधीश धनेश्वरी सिदार ने महिलाओं के अधिकार के बारे में बताया एवं न्यायाधीश श्वेता श्रीवास्तव ने आसानी से विधिक सेवा प्राप्त करने का तरीका बताया।

पुलिस महानिरीक्षक ने प्रथम महिला जिन्होंने स्कूल संचालित किया श्रीमती सावित्री देवी फुले के बारे में जानकारी दी व महिला दिवस की बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में महिलाओं को हर वर्ग में पुरुषों के बराबर बताया और कहा कि वह दिन दूर नहीं जब महिलाओं और पुरुषों के मध्य कोई भेद ही नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी वर्ग की महिलाओं के साथ पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को भी महिला दिवस की बधाई दी। सभी की उपस्थिति में केक काट कर महिला दिवस मनाया गया एवं प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
