बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 1 जनवरी को बिलासपुर स्थित अपने शासकीय आवास में जनदर्शन करेंगे। वे 1 जनवरी को बिलासपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव बिलासपुर में तिलक नगर में 1 जनवरी को सवेरे नौ बजे अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लोकार्पण हेतु निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे दस बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे रतनपुर में मां महामाया मंदिर, श्री सिद्धिविनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
श्री साव सवेरे साढ़े 11 बजे रतनपुर से खूंटाखाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे पौने 12 बजे खूंटाखाट पहुंचेंगे। वे दोपहर एक बजे खूंटाखाट से कोटा के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे कोटा पहुंचेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे कोटा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे से छह बजे तक बिलासपुर में अपने शासकीय निवास कार्यालय में जनदर्शन करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
