अवैध संबंध की शंका में पत्नी और तीन बच्चों की रस्सी से गला घोटकर हत्या, मस्तूरी का है पूरा मामला..
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ एक शख्स ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्नी समेत तीन बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी। मरने वालों में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। चार-चार हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। संभवतः इसी शक में उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में बीती रात एक कलयुगी युवक ने बड़े ही बेहरमी से अपनी पत्नी और 3 बच्चो की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री निवासी उमेंद्र केवट उम्र 34 वर्ष ने बीती रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचकर खाने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और दो बेटियों 5 वर्ष, 4 वर्ष सहित 2 वर्ष के बेटे की रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद खुद ही थाने पहुँचकर अपने आप को सरेंडर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई और गांव मातम छा गया है। मस्तूरी पुलिस परिजनों से घटना क्रम की जानकारी और अपने आगे की कानुनी कार्यवाही में जुटी हुई है।
आरोपी– उमेंद केवट 31साल
मृतक मां सुकरिता 28 साल
बच्चे 1 बेटी खुशी केवट 8 साल
2 बेटी नीशा केवट 4 साल
3 बेटा पवन केवट 3 साल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
