बिलासपुर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1 ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को बिलासपुर यातायात पुलिस विभाग की 15 महिला पुलिसकर्मियों को म़ोमेंटेम स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया। ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ,ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय, सचिव शेख निजामुद्दीन ने यातायात कार्यालय जाकर महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि 8 मार्च महिला दिवस ,नारी सम्मान का प्रतीक है।

भारतीय परम्परा में आदि काल से नारी की पूजा होती रही है , हिन्दू धर्म में कहा गया है कि ” यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता” भारतीय समाज मे नारी के स्थान को सर्वोच्च माना गया है ,आधुनिक युग मे नारी का कार्य क्षेत्र व्यापक है । आज नारी पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। यातायात विभाग में कार्यरत ये बहने घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बखूबी अपनी ड्यूटी निभाती है । चाहे गर्मी हो , सर्दी हो या बरसात। सभी मौसम में कड़ी मेहनत कर हम सबको व्यवस्थित आवागमन सुगम कराती हैं। आज इनका सम्मान करते हुए कांग्रेस पार्टी अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही है । कांग्रेस द्वारा इन महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया।जिनमे बबिता मरावी,वर्षा सिंह,स्वाति यादव,चंपा,रेणुका जगत,अनिता साहू,आरती चन्देल,उर्वशी चौबे,हिरौंदा मार्को,लक्ष्मी साहू,चन्दा चन्द्राकर,रुक्की गरेवाल ,जानकी मानिकपुरी,उमा ध्रुव, अजोला खलखो आदि शामिल थीं।कार्यक्रम में भुट्टो राज,वाहिद मेमन, रीता मजूमदार, पूनम मांडवार ,राजू यादव,रिजवान खान,रमजान खान सुहैल अहमद,वजीर खान आदि उपस्थित थे.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
