कोरबा। पर्यावरण विभाग BALKO प्रबंधन पर सख्त हो गया है। प्रबंधन नियम कानून को ताक पर रखकर हाई वोल्टेज तार बिछा रहा है। इसके लिए प्रबंधन पेड़ों की कटाई कर रहा है अवैध कब्जा भी कर रहा है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा को 7 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।
वन एवं पर्यावरण विभाग ने वेदांता समूह की कंपनी बालको की मनमानियों पर अंकुश लगाने कमर कस ली है। पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर के अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा को निर्देश जारी करते हुए बालको प्रबंधन पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है की बेलगरी प्राकृतिक नाला में बालको हाई वोल्टेज तार बिछा रहा है। इसके लिए पोल निर्माण, नए प्लांट के विस्तार में राजस्व की नजूल भूमि में अवैध कब्जा कर चुका है। इसके साथ ही साथ ही यहां पर पेड़ों की अवैध कटाई का रही है। इस संबंध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश मंत्री दिलीप मिरी ने इस संबंध में शिकायत प्रस्तुत किया था। इसी शिकायत के आधार पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा को एक पत्र जारी किया है। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा को निर्देशित किया गया है कि कोरबा में संचालित वेदांता एवं बालको कंपनी द्वारा बेलगरी प्राकृतिक नाला में हाई वोल्टेज तार बिछाने के लिए नियम कानून को ताक पर रख दिया है। कंपनी ने नियमों को ताक पर रखकर हाईवोल्टेज तार बिछाने पोल निर्माण, नए प्लांट के विस्तार में राजस्व की नजूल भूमि में अवैध कब्जा किया है। साथ ही यहां पर पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। इस तरह बैचमेंट प्लांट संचालित करने तथा राखड़ से उक्त भूमि को जहां तहां पाटने के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता ने अपने पत्र में कहा है कि तथ्यों की जांच कर उसकी रिपोर्ट के साथ की जाने वाली कार्यवाही से मंडल मुख्यालय को 7 दिन के भीतर अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं। इस निर्देश पर सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्यवाही करने कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
