बिलासपुर। समाज कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा आज 8 मार्च को शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. सुमिता संजय अलंग थी।

कार्यक्रम में समाज कल्याण द्वारा संचालित शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगों के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं श्रीमती सी. चन्द्राकर एवं श्रीमती पार्वती साहू समाज कल्याण विभाग की सेवानिवृत्त उप संचालक, श्रीमती नीलिमा अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी, श्रीमती सुजाता बाजपेयी को मानसिक मंद्धता के क्षेत्र में, श्रीमती अनुराधा शर्मा को हाॅफ वे होम का संचालन, श्रीमती ममता मिश्रा, कु. शोभना शुक्ला, कु. श्वेता दिवान को श्रवण बाधित के क्षेत्र में तथा श्रीमती ज्योति तिवारी को दृष्टि बाधित के क्षेत्र में तथा विभागीय अधिकारियों में श्रीमती बबीता कमलेश, श्रीमती श्रद्धा मैथ्यु का मुख्य अतिथि डाॅ. सुमिता संजय अलग ने शाल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर एच. खलखों संयुक्त संचालक, समाज कल्याण जिला बिलासपुर, श्री प्रशांत मोकासे, श्रीमती सरस्वती रामेश्री, श्री सुनील मिश्रा, श्री जी.आर. चन्द्रा, कु. आकांक्षा साहू, कु. पूर्णिमा पाण्डेय, कु. पुजा सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
