रायपुर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की सरे राह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पखांजूर में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है।
कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक कान के नीचे गोली लगी थी। पुराना बाजार के सामने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गयी। पखांजूर थाना से आधा किलोमीटर दूर के पुराना बाजार की घटना बताई जा रही है।
वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी होनी थी। इस बीच यह घटना घट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
