बिलासपुर। नई संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। श्रीमती तिवारी सरगुजा संभाग से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। वे 2008 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। संभागायुक्त कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू और श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हाल ही प्रशासनिक फेरबदल में श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनको सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
